पूर्वोत्तर के तीन राज्यों की मतगणना : कांटे की टक्कर, भाजपा बनेगी बड़ी ताकत

प्रदेश
Share this article

नई दिल्‍ली : पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है. एक्जिट पोल अनुसार इन तीनों राज्यों में इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बड़ी ताकत के रूप में उभरने वाली है. दो एक्जिट पोल में यह कहा गया है कि त्रिपुरा में भाजपा सत्तासीन होगी, वहां पिछले 25 साल से वाम मोर्चे की सरकार है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार इन तीनों राज्यों में चल रही मतगणना के प्रातः 9.10 बजे तक के प्रारम्भिक रुझान निम्नलिखित हैं-

प्रारम्भिक रुझान-

– त्रिपुरा में 50 सीटों पर रुझान में 24 पर लेफ्ट, 23 पर भाजपा+ और 3 सीटों पर कांग्रेस आगे. Sat, 3 Mar 2018 09:12:10 (IST)
– त्रिपुरा में भाजपा प्लस और लेफ्ट में कांटे की टक्कर. Sat, 3 Mar 2018 09:07:08 (IST)
– मेघालय में 31 सीटों पर आए रुझान, 9 सीटों पर कांग्रेस, 4 सीटों पर बीजेपी, 11 पर एनपीपी, 2 पर अन्य और 5 सीटों पर यूडीपी+ आगे. Sat, 3 Mar 2018 09:04:42 (IST)
– ब्रेकिंग: नगालैंड में लीड कर रही है भाजपा+. Sat, 3 Mar 2018 08:37:01 (IST)
– त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव परिणामों के लिए चल रही वोटों की गिनती. Sat, 3 Mar 2018 08:06:16 (IST)

Leave a Reply